26.5 C
Aligarh
Friday, October 31, 2025
26.5 C
Aligarh

सुल्तानपुर: शहर की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम, गोमती नदी पर बनेगा टू लेन पुल, विधायक विनोद सिंह ने किया भूमि पूजन.

सुल्तानपुर, लोकजनता। आधुनिक भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सुल्तानपुर जिले को विकास की बड़ी सौगात मिली है। इस खास दिन पर गोमती नदी के गोलाघाट पर बनने वाले दो लेन पुल का भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह बड़े ही धूमधाम से किया गया.

कार्यक्रम में सुल्तानपुर विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बताया गया कि इस पुल के निर्माण पर करीब 37.63 करोड़ (3763.10 लाख) रुपये की लागत आएगी.

विधायक विनोद सिंह ने कहा, “जिस तरह सरदार पटेल ने भारत को एकजुट किया था, उसी तरह यह पुल सुल्तानपुर के विकास को जोड़ने वाला पुल बनेगा। यह सिर्फ एक सड़क नहीं है, बल्कि नए सुल्तानपुर की मजबूत नींव है।”

उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. शहर से सीधी कनेक्टिविटी होने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में नई संभावनाएं खुलेंगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा निषाद, पार्षद रमेश सिंह टीनू, प्रवीण मिश्र, दिनेश चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन, उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, भाजपा नेता डॉ. डीएस मिश्र, कूरेभार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू, मोतिगरपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद रहे। कर्मचारी, विभागीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App