23.1 C
Aligarh
Tuesday, November 4, 2025
23.1 C
Aligarh

सर: सर आज से कानपुर में शुरू, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, तैयार रखें कागजात

कानपुर, लोकजनता। एसआईआर का काम अपने शहर में मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए मंगलवार यानी 4 नवंबर 2025 से शुरू हो रहा है जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण प्रदान करेंगे ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। जिन लोगों ने एक से अधिक मतदाता पहचान पत्र बनवाए हैं, ऐसे मतदाता पहचान पत्र रद्द कर दिए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ईआरओ, एईआरओ व बीएलओ समेत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आयोग द्वारा जारी आदेशों व परिशिष्टों का गहनता से अध्ययन कर निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से घर-घर जाकर सत्यापन, नाम जोड़ने, संशोधन एवं हटाने की सभी प्रविष्टियों को अभिलेखीय साक्ष्य के आधार पर सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ दर्ज किया जाए। आवश्यक सूचना पुस्तिकाएं, फॉर्म और मार्गदर्शन ईआरओ कार्यालयों और नामित सहायता केंद्रों पर उपलब्ध होंगे।

एसआईआर का अभियान ऐसे चलेगा
  1. 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जायेगा।
  2. 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी नागरिक पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।
  3. मतदान केन्द्रों का आवश्यक पुनर्गठन 4 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
  4. मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
  5. दावे एवं आपत्तियां 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक प्राप्त की जायेंगी।
  6. आपत्तियों का निस्तारण 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा।
  7. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जायेगा।
ये भी समझो
  • जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ हो, जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में हो, ऐसे मतदाताओं को केवल गणना फॉर्म भरकर बीएलओ को देना होगा और दस्तावेज के रूप में उन्हें 2003 की मतदाता सूची का भाग क्रमांक, मतदान केंद्र क्रमांक और उनका क्रमांक क्रमांक गणना फार्म में भरना होगा।
  • जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है लेकिन उनका नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है तो ऐसे मतदाता को अपनी जन्म तिथि और जन्म स्थान के लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची में से कोई एक दस्तावेज जमा करना होगा।
  • जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच हुआ हो। ऐसे मतदाताओं को अपनी जन्म तिथि, जन्म स्थान, अपने माता-पिता में से किसी एक की जन्म तिथि, जन्म स्थान के लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची में से कोई एक दस्तावेज जमा करना होगा।
  • जिन मतदाताओं का जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है, उन्हें अपने माता-पिता (दोनों की जन्म तिथि) और जन्म स्थान के दस्तावेज के साथ-साथ चुनाव आयोग द्वारा जारी जन्म तिथि, जन्म स्थान की सूची में से कोई एक दस्तावेज जमा करना होगा।
चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त दस्तावेज़

कोई भी पहचान पत्र, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीआर), कोई भी पहचान पत्र, प्रमाणपत्र, दस्तावेज़ सरकार, स्थानीय प्राधिकारी, बैंक, डाकघर, एलआईसी, पीएसयू द्वारा 1 जुलाई 1987 से पहले भारत में केंद्रीय, राज्य पीएसयू के नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को जारी किया गया हो। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र। पासपोर्ट, मैट्रिकुलेशन, शैक्षणिक पिछड़ापन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा जारी कोई भी जाति प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण है।

कानपुर नगर में विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति
  1. सभी 10 विस में कुल मतदाता 35,76,785 हैं, जिनमें पुरुष 19,11,450, महिलाएं 16,65,126, किन्नर 209 हैं।
  2. सीसामऊ में कुल मतदाता 269873 हैं जिनमें पुरुष 143415, महिलाएं 126456, किन्नर 2 हैं।
  3. आर्य नगर में कुल मतदाता 303969 हैं जिनमें पुरुष 163509, महिलाएं 140422, किन्नर 38 हैं।
  4. किदवई नगर में कुल मतदाता 349984 हैं, जिनमें पुरुष 184100, महिलाएं 165857, किन्नर 27 हैं।
  5. कैंट विस में कुल मतदाता 371001 हैं, जिनमें पुरुष 199171, महिलाएं 171789, ट्रांसजेंडर 41 हैं।
  6. कल्याणपुर में कुल मतदाता 364442 हैं, जिनमें पुरुष 191609, महिलाएं 172872, ट्रांसजेंडर 11 हैं।
  7. गोविंद नगर में कुल मतदाता 357487 हैं, जिनमें पुरुष 189812, महिलाएं 167656, किन्नर 19 हैं।
  8. बिल्हौर में कुल मतदाता 405088 हैं, जिनमें पुरुष 216153, महिलाएं 188921, किन्नर 14 हैं।
  9. बिठूर में कुल मतदाता 372208 हैं, जिनमें पुरुष 200154, महिलाएं 172027, किन्नर 27 हैं।
  10. महाराजपुर में कुल मतदाता 453635 हैं, जिनमें पुरुष 245293, महिलाएं 208318, किन्नर 24 हैं।
  11. घाटमपुर में कुल मतदाता 329098 हैं, जिनमें पुरुष 178234, महिलाएं 150858, किन्नर 6 हैं।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App