पीलीभीत, लोकजनता। माधोटांडा क्षेत्र में तेंदुए के फंसे मिलने के मामले में फिलहाल वन विभाग की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा सका है। इधर, ऐसी ही एक और घटना सामने आई। जिससे शिकारियों की दस्तक की ओर भी इशारा किया गया है। फिलहाल जाल में फंसे मिले तेंदुए को ट्रैक्युलाइज कर लिया गया है. अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि वन विभाग को शनिवार सुबह करीब 8.15 बजे गाम लाडपुरा में टोल प्लाजा के पास खेत में जाल में तेंदुए के फंसे होने की सूचना मिली. इस तेंदुए के पैर में फंदा फंसा हुआ था. जिससे मामला शिकारियों की दस्तक की ओर इशारा करता है। सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके के नेतृत्व में टीम पहुंची।
करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया गया। विशेषज्ञ डॉ. दक्ष ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया। तेंदुए को रेस्क्यू कर सामाजिक वानिकी प्रभाग मुख्यालय लाया गया है। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया है. उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह स्वस्थ हैं.



