20.2 C
Aligarh
Thursday, November 13, 2025
20.2 C
Aligarh

रामपुर: कोसी पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

रामपुर, लोकजनता। कोसी पुल पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव खबरिया भूड़ निवासी 40 वर्षीय भूरा रामपुर स्थित खंडेलवाल रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता था। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे गांव के ही विनोद के साथ काम के लिए रामपुर आ रहे थे। कोसी पुल के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल होकर हाईवे पर गिर पड़े।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने भूरा को मृत घोषित कर दिया। घायल अवस्था में विनोद को भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद परिजन आ गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक अपने पीछे 5 बच्चे छोड़ गया है
रामपुर, लोकजनता: खाना बनाने के लिए घर से निकले भूरा की मौत की खबर घर पहुंची तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजन तुरंत अस्पताल की ओर भागे। मृतक अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गया है। जिसमें दो लड़के और तीन लड़कियां हैं. सबसे बड़ी लड़की 18 साल की है. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हो गये।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App