24.4 C
Aligarh
Sunday, November 16, 2025
24.4 C
Aligarh

यूपी मौसम: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी ठंड, कानपुर-बाराबंकी समेत कई जिलों में शीतलहर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने के कारण बीती रात इटावा, बरेली, कानपुर, बाराबंकी और अमेठी में शीतलहर का असर देखा गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली मौसमी गिरावट की संभावना है. जिसके कारण 16 नवंबर तक रात और सुबह के समय राज्य के मध्य भागों में आंशिक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

सोमवार से हवा की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट कम हो जायेगी. मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने बताया कि फिलहाल राज्य में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है, लेकिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है.

आसमान साफ ​​होने से रात में रेडियेटिव ठंडक बढ़ गई है, वहीं मध्य भारत पर प्रतिचक्रवात के प्रभाव से ठंडी हवाओं के आने से भी प्रदेश का मौसम ठंडा हो गया है। उन्होंने कहा कि इन संयुक्त प्रभावों के परिणामस्वरूप, पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है।

हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद शीतलहर का असर काफी हद तक कम हो जाएगा, लेकिन इस दौरान अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1-4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 17 नवंबर से हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट का यह सिलसिला थमने लगेगा और ठंड में थोड़ी कमी आएगी। इससे राज्य को शीतलहर जैसी स्थिति से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है. इस दौरान सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध और हल्का कोहरा भी छा सकता है।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App