भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र सुंदरवन कटेबना में 108 फीट ऊंचा तांबे धातु का शिव मंदिर बनाया जाएगा। इस मंदिर के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा तांबे का मंदिर है। भव्य तांबे के मंदिर के निर्माण की सूत्रधार साध्वी माता राज लक्ष्मी मंदा ने बताया कि सुंदरवन कटेबना में 180 फीट ऊंचाई और 150.30 फीट चौड़ाई का दुनिया का सबसे ऊंचा शुद्ध तांबे का मंदिर बनाया जा रहा है।
इस मंदिर का गर्भगृह जमीन की सतह से 45 फीट नीचे बनाया जा रहा है। गर्भगृह के अंदर विश्व और देश के सबसे बड़े 90 टन वजनी नौ फीट ऊंचे शिवलिंग के साथ ही डेढ़ फीट ऊंचाई के 12 ज्योतिर्लिंग भी स्थापित किए जाएंगे। गर्भगृह बनाने के लिए मिट्टी निकालने का काम शुरू हो गया है.
बताया गया कि शिवलिंग की स्थापना से पहले इसे माता राजलक्ष्मी मंदा ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ धाम के रामेश्वरम में दर्शन-पूजन के बाद एक ट्रक पर स्थापित किया था।
सुंदरवन कटेबना में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवाधिदेव महादेव के दर्शन-पूजन के लिए आ रहे हैं। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दुनिया भर से शिव भक्त दर्शन के लिए आएंगे। दावा किया गया था कि यह तांबे की धातु से बना दुनिया का सबसे ऊंचा स्थापित शिवलिंग होगा।



