नई दिल्ली, अमृत विचार। एयरलाइन कंपनी इंडिगो 15 नवंबर से मुंबई से सऊदी अरब के धार्मिक शहर मदीना के लिए सीधी दैनिक उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस नए रूट के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। वह इस मार्ग पर एयरबस ए320 विमान संचालित करेगी।
मुंबई को सीधे मदीना से जोड़ने वाली यह पहली उड़ान होगी। इंडिगो पहले से ही सऊदी अरब के चार शहरों जेद्दा, रियाद, दम्मम और मदीना के लिए प्रति सप्ताह 150 से अधिक उड़ानें संचालित करता है। यह हैदराबाद से मदीना के लिए सप्ताह में चार उड़ानें संचालित करता है जिसे 16 नवंबर से दैनिक सेवा में बढ़ाया जाएगा। इंडिगो के सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने कहा कि मदीना सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है। यहां भारत समेत दुनिया भर से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं।
यह भी पढ़ें: केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हादसा…लैंडिंग होते ही ढह गया हेलीपैड