22.9 C
Aligarh
Sunday, November 16, 2025
22.9 C
Aligarh

मातृ शक्ति भारतीय परिवार व्यवस्था को मजबूत करेगी… वंदना – शिवदयाल विद्या मंदिर में हुआ सप्त शक्ति संगम

अयोध्या, लोकजनता: शिवदयाल जयसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तुलसीनगर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती की चित्रपट के समक्ष मुख्य अतिथि अध्यक्ष रामाय सेवा ट्रस्ट वंदना उपाध्याय, समाज सेविका सरिता गर्ग, मुख्य वक्ता प्रो. शुचिता पांडे एवं डॉ. प्रज्ञा मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। इस अवसर पर आचार्य विभा तिवारी ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि वंदना उपाध्याय ने कहा कि मातृशक्ति ही भारतीय परिवार व्यवस्था की महत्ता को मजबूत करेगी। इनके माध्यम से ही बच्चे का सर्वांगीण विकास होगा। वक्ता डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांत वसुधैव कुटुंबकम और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन शैली पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों, संचार, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को मातृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के रूप में प्रस्तुत किया। वक्ता प्रो शुचिता पांडे ने कहा कि भारत के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है.

अध्यक्षीय आशीर्वाद देते हुए सरिता गर्ग ने विद्या भारती विद्यालय के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय की विभिन्न नायिकाओं की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। क्विज प्रतियोगिता का संचालन आचार्य सीमा पांडे ने किया। किरण झा को (संगीत), स्वाति शुक्ला को (शिक्षा) और सुधा तिवारी को (सामाजिक कार्य) के लिए विशेष सम्मान दिया गया।

धन्यवाद ज्ञापन आचार्य ज्योति तिवारी ने तथा संचालन उर्मिला शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अवरीश कुमार, अवनी कुमार शुक्ल, मंगली प्रसाद तिवारी, विजय कुमार सिंह, बैजनाथ त्रिपाठी सहित 298 मातृशक्ति एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App