22.8 C
Aligarh
Saturday, October 25, 2025
22.8 C
Aligarh

पीलीभीत: खेलते समय झगड़े के बाद घर गई बच्ची का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में हड़कंप।

बीसलपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही बच्ची नाराज होकर विवाद कर घर चली गई। कुछ देर बाद जब परिजन खेत से घर लौटे तो बच्ची का शव कमरे में लटका हुआ था. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव मानपुर मरौरी निवासी टीकाराम लोधी और उनकी पत्नी अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। उनकी 14 वर्षीय बेटी सुनीता घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान किसी बात पर सुनीता का बच्चों से विवाद हो गया। बताया जाता है कि इसके बाद सुनीता घर के अंदर चली गयी. कुछ देर बाद परिजन खेत से घर आ गए।

इस दौरान बच्ची का शव कमरे की छत में लगे हुक के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। यह देखकर वह हैरान रह गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई। परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App