लोकजनता, लखनऊ: सनातन महासभा की ओर से कार्तिक पूर्णिमा पर 5 नवंबर को शाम 6:30 बजे से झूलेलाल वाटिका में गोमती की महाआरती की जाएगी। सनातन महासभा द्वारा आयोजित होने वाली यह 144वीं आरती होगी। महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया कि विशेष समूह नृत्य के साथ-साथ बच्चों व महिलाओं के लिए धर्मग्रंथ गीता, रामायण, राष्ट्र व शरीर विज्ञान विषय पर प्रतियोगिता व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा. बताया कि देव दीपावली पर गोमती बच्चन दीपदान संकल्प एवं प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
11 वेदियों से होगी गोमती की महाआरती
कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली 5 नवंबर को मनाई जाएगी. मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि देव दिवाली पर शिव वास जैसा शुभ संयोग भी बन रहा है. पूजा का समय शाम 5:15 बजे से शाम 7:50 बजे तक है. गोमती के तट पर लाखों दीपक जलाए जाएंगे और 11 वेदियों से गोमती की महाआरती की जाएगी. दिवाली में श्रद्धापूर्वक शामिल होने वाले लोग 11, 21 और 51 दीपक जलाते हैं। महंत देव्या गिरि ने बताया कि गोमती तट पर कलश सजाओ प्रतियोगिता भी होगी।
स्वदेशी संकल्प के साथ दीपदान किया जाएगा
लोकजनता, लखनऊगोमती आरती के 21 वर्ष पूरे होने पर 4 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर कुड़िया घाट पर 21 हजार दीपक जलाए जाएंगे। रोटी कपड़ा फाउंडेशन के सचिव रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे से दीपदान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सभी लोगों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया जायेगा. इसके अलावा स्वदेशी का प्रयोग और प्रचार-प्रसार करने वाले 5 लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
कार्तिक पूर्णिमा 2025: कार्तिक मास की पूर्णिमा कब है? ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ें कार्तिक पूर्णिमा स्नान कल्पवास।


                                    
