31.1 C
Aligarh
Sunday, October 26, 2025
31.1 C
Aligarh

छठ पूजा: पूर्वांचल और बिहार के लिए हर आधे घंटे पर बस, परिवहन निगम ने 300 अतिरिक्त बसें चलाईं

लखनऊ, अमृत विचार: छठ महापर्व पर पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए शहर के बस स्टेशनों से हर 30 मिनट पर बसें उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम इन मार्गों पर पूर्वांचल और बिहार जाने वाली 300 से अधिक अतिरिक्त बसें चला रहा है। ट्रेनों में बढ़ी भीड़ के बीच अतिरिक्त बसें चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

शहर के आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डों को विशेष संचालन केंद्र बनाया गया है। इन बस अड्डों से सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक हर आधे घंटे में बसें रवाना की जा रही हैं। सबसे ज्यादा 60 अतिरिक्त बसें लखनऊ-गोरखपुर रूट पर चलाई गई हैं। इसके अलावा बलिया (40),देवरिया (30),गाजीपुर (25),मऊ/आजमगढ़ (25),कुशीनगर/महाराजगंज (20),बस्ती/गोंडा (30) और बहराईच/श्रावस्ती (15) रूट पर भी बसें बढ़ाई गई हैं। छोटे जिलों और गांवों को जोड़ने के लिए फीडर मार्गों पर अन्य 55 बसें तैनात की गई हैं, जिससे यात्रियों को अंतिम छोर तक सुविधा मिल सके। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि यह विशेष सेवा 27 अक्टूबर तक जारी रहेगी. जरूरत पड़ने पर इसे 29 अक्टूबर तक बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि निगम छठ पर्व पर घर जाने वाले और पर्व के बाद लौटने वाले दोनों यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App