गोंडा, लोकजनता। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत मुजेहना ब्लॉक के सहायक व्यायाम शिक्षक संदीप शुक्ला को 69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में क्षेत्रीय चयनकर्ता बनाया गया है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संदीप को भी शामिल किया गया है.
मुजेहना ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठाकुरदास पुरवा में कार्यरत संदीप शुक्ला सहायक ब्लॉक व्यायाम शिक्षक हैं। वह खो-खो के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं। संदीप 2017 से लगातार बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग दिला रहे हैं। वे पिछले दो वर्षों से लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भी निभा रहे हैं।
उनके स्कूल के बच्चे राज्य प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। अब उन्हें 69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में क्षेत्रीय चयनकर्ता बनाया गया है। संदीप को जूरी कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है. प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप पाठक, पुष्पेंद्र वर्मा समेत अन्य शिक्षकों ने संदीप को चयनकर्ता बनाए जाने पर खुशी जताई है।



