अयोध्या. अयोध्या में चल रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान रविवार को उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की विशेष आमसभा की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अयोध्या के विशाल गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। विशाल गुप्ता एमआर, जयपुरिया स्कूल, अयोध्या के निदेशक और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सबसे बड़े बेटे। अभी तक वह संघ में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
इस मौके पर नेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा, “उत्तर प्रदेश में बॉक्सिंग की अपार संभावनाएं हैं। अब नया नेतृत्व खेल को नई दिशा और ऊर्जा देगा। एसोसिएशन युवाओं को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का काम तेज करेगा।” विशाल गुप्ता ने कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी मिली है वह सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। राज्य के हर जिले में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने और पारदर्शी चयन प्रणाली लागू करने का प्रयास किया जाएगा।”
चुनाव में अन्य पदाधिकारियों में अभिषेक पाल (सिद्धार्थनगर) उपाध्यक्ष, उपेन्द्र पांडे (कानपुर) महासचिव, रमाकांत पांडे (बस्ती), अभिषेक अग्रवाल (अयोध्या), आशुतोष ओझा (वाराणसी) संयुक्त सचिव और देवेन्द्र कुमार (लखनऊ) कोषाध्यक्ष शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में अमित गिरी (मेरठ), सत्यम शुक्ला (प्रयागराज), संजीव राय (गोरखपुर) और मनीष जयसवाल (प्रयागराज) शामिल हैं।



