25.8 C
Aligarh
Saturday, November 8, 2025
25.8 C
Aligarh

अयोध्या की सरयू नदी में एक लाख मछली के बीज डाले गए

प्रयागराज. केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वीएल कांथा राव ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन परियोजना के तहत अयोध्या में सरयू नदी में इंडियन मेजर कॉर्प (आईएमसी) मछली के एक लाख बीज डाले।

केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. बालासाहेब रामदास चव्हाण ने शनिवार को कहा कि 5 नवंबर को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वीएल कांता राव ने गंगा की सहायक नदी सरयू में भारतीय प्रमुख कार्प मछली के एक लाख बीज डाले।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लुप्तप्राय मछली प्रजातियों के संरक्षण और बहाली के लिए सरयू नदी में मछली संसाधनों को मजबूत करना है। यह मछली संचयन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन परियोजना के तहत शुरू किया गया है।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App