नई दिल्ली।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान संरचना के पुनर्मूल्यांकन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने समसामयिक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक सुधारों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बिड़ला ने कहा कि युद्ध, आतंकवाद, जलवायु संकट और डिजिटल जोखिम जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रही दुनिया में बातचीत, सहयोग और समय पर वैश्विक सुधार जरूरी हो गए हैं।



