16.3 C
Aligarh
Thursday, November 13, 2025
16.3 C
Aligarh

भारी बारिश शीत लहर अलर्ट: 72 घंटे तक चलेगी शीतलहर, इन राज्यों में गिरा पारा, इन इलाकों में होगी बारिश


भारी बारिश शीत लहर चेतावनी: देश के कई राज्यों में मौसम के हालात गंभीर होते जा रहे हैं. उत्तर भारत और आसपास के राज्यों में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बन सकती है. 14 और 15 नवंबर को कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। राजस्थान में 15 नवंबर तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। 13 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है

अगले 4 से 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और अगले 2 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम केंद्र-जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8.3 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. यह सामान्य से करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस कम है. सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

झारखंड के सात जिलों में शीतलहर की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के सात जिलों में 15 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने 12 से 15 नवंबर तक सात जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, ”सात जिलों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिसके कारण अगले तीन दिनों के दौरान तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा.” गुमला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी 8.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर और लोहरदगा 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 17 और 18 नवंबर को तमिलनाडु के कई हिस्सों, 12 और 13 नवंबर को केरल और माहे, 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में आंधी-तूफान की भी आशंका है.



FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App