नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”
https://twitter.com/narendramodi/status/1989151299338961316?s=20
नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। वह देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी चेहरों में से एक थे। 27 मई 1964 को उन्होंने अंतिम सांस ली।



