21.1 C
Aligarh
Thursday, October 30, 2025
21.1 C
Aligarh

जस्टिस सूर्यकांत बने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश: राष्ट्रपति मुर्मू ने की नियुक्ति, 24 नवंबर को लेंगे शपथ

नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है. कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी. न्यायमूर्ति सूय कांत 24 नवंबर को पद की शपथ लेंगे। वह वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का स्थान लेंगे जो 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जस्टिस गवई ने कुछ दिन पहले ही जस्टिस सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी. जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश होंगे और उनका कार्यकाल करीब 15 महीने का होगा. वह फरवरी 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। उन्हें मई 2019 में सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इससे पहले 2018 में उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।

10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत ने 1984 में अपनी कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद, हिसार की जिला अदालत में और फिर 1985 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ में प्रैक्टिस शुरू की। वह जनवरी 2004 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अस्थायी न्यायाधीश बने। उन्हें संवैधानिक, सेवा और नागरिक मामलों में विशेषज्ञता है।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App