23.5 C
Aligarh
Wednesday, October 22, 2025
23.5 C
Aligarh

Bokaro News: बीजेपी नेता मंतोष सोरेन का निधन, जताया दुख


चास प्रखंड अंतर्गत मानगो पंचायत के जैनामोड़ के पूर्व मुखिया व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंतोष सोरेन (46 वर्ष) की बुधवार को एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके निधन पर तुपकाडीह मानगो के लोगों के अलावा गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है. बताया कि वह सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने अपनी छोटी बहन बिल्सी की शादी वर्ष 2007 में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के छोटे बेटे अनुप मरांडी से की थी. मानगो बस्ती कुल्ही स्थित उनके आवास पर कई लोग पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की. बताया गया कि वे आदिवासी बचाव मोर्चा के सलाहकार समिति के सदस्य के साथ-साथ प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष, आदिवासी सेना के संस्थापक, विस्थापित विकास मोर्चा के अध्यक्ष और दामोदर नदी भंडारीदह के पास तिलका मांझी चौक और नये पुल का शिलान्यास करने वालों में से एक थे. विधायक श्वेता सिंह के निधन पर बेरमो विधायक अनूप सिंह, आदिवासी बचाव मोर्चा के अध्यक्ष अमित सोरेन, भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव अर्जुन सिंह, मुखिया प्रमिला देवी, गिरींद मिश्रा, शांति देवी, लीलावती, जिप सदस्य आशा देवी, शंकर रजक, विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा, मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मोहन मुर्मू, बालेश्वर मुर्मू, वकील अग्रवाल, बासदेव दास, बीरबल किस्कू आनंद सोरेन आदि ने शोक व्यक्त किया है.

अस्वीकरण: यह लोकजनता अखबार का स्वचालित समाचार फ़ीड है. इसे लोकजनता.कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App