लातेहार : लातेहार जिले में भगवान चित्रगुप्त की पूजा (दावत) और भाईदूज (गोधन) धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी.
इस दिन बहनें यम यामी की पूजा करके अपने भाइयों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं ताकि उनके भाई की अकाल मृत्यु न हो। आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इस दिन भाई को अपनी बहन के घर जाकर तिलक लगाने के बाद भोजन करने की प्रथा है।
मान्यता है कि इस दिन बहन के घर खाना खाने से भाई की उम्र बढ़ती है। चित्रगुप्त पूजा भगवान चित्रगुप्त को समर्पित है, जो मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।
लातेहार थाना चौक स्थित मनोकामना सिद्ध मंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडे ने बुधवार को बताया कि गुरुवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया पर भाईदूज के साथ चित्रगुप्त पूजा भी मनाई जाएगी. गोधन के दिन आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. दिनभर भाईदूज की पूजा की जाएगी।