धर्म डेस्क. 22 अक्टूबर 2025 की ग्रह स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आई है। आज कुछ राशियों को आर्थिक और व्यावसायिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधान रहना होगा। मेष, वृष, सिंह और मकर राशि वाले लोगों के लिए यह दिन बेहद शुभ है, जहां उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा। मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वालों को आज संयम और धैर्य से काम लेना होगा। ग्रहों का प्रभाव पूरे दिन आपकी योजनाओं और निर्णयों को प्रभावित कर सकता है।
मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। नए लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वाणी के प्रभाव से आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और परिवार में मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें।
वृषभ- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। नया काम शुरू होगा और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में बड़ी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां परेशानी का कारण बन सकती हैं। परिवार में मतभेद होने की संभावना है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विवादों से दूर रहें और सोच-समझकर निर्णय लें।
कर्क- आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं, लेकिन परिवार में कोई अप्रिय समाचार मन को व्यथित कर सकता है। संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी को पैसा उधार देना हानिकारक हो सकता है।
सिंह- आज जातक का आत्मविश्वास बढ़ेगा। निवेश में लाभ संभव है। आपको नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिलेगी. आपके व्यवहार से आपके शत्रु भी प्रभावित होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं।
कन्या- आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा, नए मेहमान के आने की संभावना है। पैतृक मामलों में लाभ होगा।
तुला- आज का दिन सावधानी से बिताएं. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आज परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद संभव है, धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा करते समय सावधान रहें, दुर्घटना की आशंका है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। नये कार्य शुरू करने से पहले पूरी योजना बना लें। मानसिक तनाव एवं पारिवारिक क्लेश संभव है।
धनु- आज घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में किसी नये साझेदार से आपको लाभ मिलेगा। वाहन या संपत्ति खरीदने की भी संभावना है।
मकर- आज का दिन सफल रहेगा। पुराने विवाद ख़त्म होंगे और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। व्यापार में लाभ होगा।
कुंभ- आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में पुराने मुद्दे फिर उभर सकते हैं, जिससे मन खिन्न रहेगा। कारोबार में थोड़ी मंदी संभव है। पैसा उधार देने से बचें। यात्रा के योग हैं, लेकिन सावधान रहें।
मीन- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन परेशान रह सकता है और कार्यों में रुकावटें आएंगी। व्यापार में हानि होने की संभावना है। पारिवारिक तनाव से मन विचलित रहेगा। कोई भी नया काम सोच-समझकर शुरू करें।