रांची: झारखंड के चार जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना है. इस दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी है.
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल हैं. इन जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 21 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में सुबह में कोहरा छाया रहेगा, जबकि बाद में मौसम साफ हो जाएगा. 22 अक्टूबर को भी दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में कोहरा छाया रहेगा.
इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही मौसम साफ रहा. आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे. पूरे दिन धूप और बादल छाए रहे।
राज्य में तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान गोंडा में 34.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार जिले में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 32.7 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.6 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.