अयोध्या. भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस साल अकेले जनवरी से जून के बीच 23 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु यहां आए। एक आधिकारिक बयान में पर्यटन विभाग के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया है कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू किए गए दीपोत्सव ने देश और विदेश में अयोध्या का आकर्षण बढ़ाया है, जिसके कारण अयोध्या में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इनमें भारतीय पर्यटकों की तो अच्छी संख्या है ही, भगवान श्रीराम की नगरी में विदेशी पर्यटकों की भी रुचि बढ़ी है. पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से जून तक कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, जिनमें 23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी श्रद्धालु शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि दीपोत्सव 2017 में शुरू हुआ था और उस वर्ष 25,141 विदेशी पर्यटकों सहित कुल 1,78,57,858 भक्तों ने रामनगरी का दौरा किया था।
दीपोत्सव के दूसरे साल 2018 में 1,95,34,824 भारतीय और 28,335 विदेशी नागरिक यानी कुल 1,95,63,159 श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे. वर्ष 2019 में 38,321 विदेशी श्रद्धालुओं सहित कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या का दौरा किया। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 में पर्यटकों की संख्या में कमी आई और इस वर्ष 2,611 विदेशियों सहित कुल 61,96,148 पर्यटक अयोध्या आए।
साल 2021 में 1,57,43,359 भारतीय और 31 विदेशी पर्यटक दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे. वर्ष 2022 में 2,39,09,014 भारतीय और 1,465 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। वर्ष 2023 में 5,75,62,428 भारतीय और 8,468 विदेशी पर्यटक आए। इसके बाद साल 2024 में 26,048 विदेशी श्रद्धालुओं समेत कुल 16,44,19,522 लोग दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। बयान के मुताबिक, न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण अयोध्या में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
सरयू आरती का विश्व रिकॉर्ड…2100 महिलाओं ने एक साथ की आरती, वर्ल्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज