अयोध्या, लोकजनता: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय 21वें द्विवार्षिक “पशु पोषण में वैश्विक लचीलापन 2025” अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के पशु वैज्ञानिकों ने अपने विचार साझा किये तथा महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
डॉ. चंदर दत्त ने कहा कि मवेशियों के लिए प्रोटीन जरूरी है। यह उनके शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। डॉ अविषेक विश्वास ने आधुनिक उपभोक्ताओं के लिए डेयरी उत्पाद तैयार करने की विधि की जानकारी दी. डॉ. शिवानी कटोच ने पोल्ट्री उत्पादन में पॉली हर्बल फ़ीड एडिटिव्स और डी.आरपी वासन द्वारा पशु चारा सामग्री में माइकोटॉक्सिन अनुमान के लिए नमूने पर चर्चा की। डॉ. नितिन त्यागी ने पशु पोषण में टिकाऊ चारे के लिए धान के भूसे और कृषि-औद्योगिक सह-उत्पादों के उपयोग के नए तरीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम का आयोजन पशु पोषण विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह के संयोजन में किया गया। डॉ. धर्मेश तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन डा. सत्यव्रत सिंह ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं वैज्ञानिक उपस्थित थे।



