धर्म डेस्क. 21 नवंबर 2025 राशिफल: आज का दिन सभी राशियों के जीवन में नए अवसर, चुनौतियां और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। कई राशियों के लिए यह दिन कड़ी मेहनत और धैर्य की परीक्षा वाला दिन होगा, तो कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, नए काम की शुरुआत और पारिवारिक खुशियां मिलेंगी। कई लोगों को बिजनेस और नौकरी से जुड़े मामलों में भी बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। हालांकि कुछ राशियों को आज अपने व्यवहार, फैसले और रिश्तों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. कुल मिलाकर यह दिन संयम, समझदारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने की सलाह देता है।
मेष- आज का दिन आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. आज बिना प्रयास के कोई भी सफलता प्राप्त नहीं हो सकती। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। कार्यस्थल पर अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. आज कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। मित्रों से मिलना होगा. आप कहीं बाहर जाने के बारे में सोच सकते हैं।
वृषभ- आज का दिन खर्च वाला कहा जा सकता है। आज पारिवारिक समारोहों, खरीदारी आदि पर धन खर्च हो सकता है। साथी आपके मन में कार्यस्थल बदलने का विचार बन सकता है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी।
मिथुन- आज आपको जीवन में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है. ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आज आपको किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। विवादों से दूर रहें।
कर्क – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नए क्षेत्र में नया काम शुरू होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में लोग आपके प्रति सहानुभूतिपूर्ण रहेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ नुकसान होने की आशंका है।
सिंह- आज आपकी कार्यशैली को देखकर हर कोई आपका मुरीद हो जाएगा. आज आप अपने पुराने काम को नये ढंग से प्रस्तुत करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में बदलाव के योग हैं. आज आपको परिवार से प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। यात्रा आदि पर जाने के योग हैं।
कन्या- आज परिवार में किसी शुभ कार्य के योग बनेंगे. आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए आज सावधान रहने का दिन है। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
तुला- आज आपको कुछ प्रिय लोगों से मतभेद का सामना करना पड़ सकता है, जिसका एक कारण बिजनेस भी होगा. आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां देखने को मिलेंगी, हालांकि आप उससे पार पाने में सफल रहेंगे। आज किसी भी प्रकार का आर्थिक जोखिम न लें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।
धनु- आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। इच्छित सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
मकर- आज का दिन आपके लिए परिवार में कोई अप्रिय घटना लेकर आने वाला है. ध्यान से। आपके मन में चल रही शंकाएं पूरी हो सकती हैं। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. विवादों से दूरी बनाए रखें. कुछ खास लोगों के कारण कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार में मंदी रहेगी.
कुंभ – आज का दिन आपके लिए सुखद कहा जा सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आप शॉपिंग आदि के लिए बाहर भी जाएंगे। आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। हालाँकि कुछ आर्थिक परेशानियां रहेंगी लेकिन आज का दिन आपके लिए अच्छा है। व्यापार में लाभ के योग हैं।
मीन- आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है, आज मन मुताबिक काम होंगे, जिससे खुशी का एहसास होगा, कार्यक्षेत्र में जिस काम का आप इंतजार कर रहे थे, कारोबार में लाभ के योग बनेंगे, आर्थिक मदद मिलेगी, परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएंगे।



