19 C
Aligarh
Friday, November 21, 2025
19 C
Aligarh

आज का मौसम: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव, 26 नवंबर तक यहां होगी भारी बारिश


आज का मौसम: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 21-22 नवंबर को अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु में 21 से 26 नवंबर तक बारिश की संभावना है. 21 से 23 नवंबर तक केरल और माहे में भी बारिश की संभावना है. 26 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम के अलावा रायलसीमा में बारिश हो सकती है.

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

विभाग के मुताबिक, 21 से 26 नवंबर तक तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 23 और 24 नवंबर को अंडमान-निकोबार में भारी बारिश और 21-22 नवंबर को कई जगहों पर बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

झारखंड में 23 नवंबर से मौसम बदल जायेगा

अगले दो दिनों तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तीन दिन बाद तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है। 23 नवंबर से मौसम का रुख बदल सकता है। सुबह के समय कोहरा और धुंध छायी रह सकती है और आसमान में बादल छाये रहने की भी संभावना है. उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड पर भी पड़ेगा और ठंडी हवाएं चल सकती हैं. 26 और 27 नवंबर को तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है.

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है. तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड और कंपकंपी का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: भारी बारिश का अलर्ट: 48 घंटे में भीषण बारिश की चेतावनी, 21 से 26 नवंबर तक इन राज्यों में बारिश, आंधी की संभावना

मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है

अगले चार दिनों में मध्य भारत में रात का तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले छह दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है.

पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा

आईएमडी के मुताबिक अगले 4 दिनों में पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. देश के अन्य इलाकों में तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है.



FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App