पाटन. किशुनपुर मध्य विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुखिया शोभा देवी व किशुनपुर मुखिया सुमन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रमुख शोभा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में पलामू सांसद विष्णुदयाल राम द्वारा भी पलामू लोकसभा क्षेत्र में खेल महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है. खेल का आयोजन 2 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 14 दिसंबर तक चलेगा. मुखिया सुमन गुप्ता ने बताया कि एमपी खेल महोत्सव कार्यक्रम में महिला समूह की सदस्यों ने भी हिस्सा लिया. जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चम्मच रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, दौड़ एवं अन्य कई खेलों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सफल समूह सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सीएलएफ अध्यक्ष अनिता उपाध्याय, सोनी देवी, मधु देवी समेत कई महिला समूह सदस्य मौजूद थीं.
अस्वीकरण: यह लोकजनता अखबार का स्वचालित समाचार फ़ीड है. इसे लोकजनता.कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
किशनपुर में एमपी खेल महोत्सव वाली पोस्ट



