22.4 C
Aligarh
Thursday, November 20, 2025
22.4 C
Aligarh

घर में रखें ये 3 मूर्तियां, बढ़ेगी सुख-शांति और समृद्धि, बस रखें दिशा का विशेष ध्यान


फेंगशुई टिप्स: चीनी वास्तुशास्त्र माने जाने वाले फेंगशुई में कई ऐसी मूर्तियों का जिक्र है, जिन्हें अगर सही दिशा में रखा जाए तो घर का माहौल शांत और सकारात्मक रहता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार घर में कौन सी मूर्तियां रखने से शुभ फल मिलते हैं।

प्रकाशित तिथि: गुरु, 20 नवंबर 2025 02:31:21 अपराह्न (IST)

अद्यतन दिनांक: गुरु, 20 नवंबर 2025 02:31:21 अपराह्न (IST)

घर में रखें ये 3 मूर्तियां.

पर प्रकाश डाला गया

  1. जानिए घर में रखी कौन सी मूर्तियां देती हैं शुभ फल।
  2. घर का माहौल शांत और सकारात्मक बना रहता है।
  3. फेंगशुई में हाथी की मूर्ति को बहुत शुभ माना जाता है।

धर्म डेस्क. फेंगशुई के अनुसार अगर घर में कुछ नियमों का पालन किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। चीनी वास्तुशास्त्र माने जाने वाले फेंगशुई में ऐसी कई मूर्तियों का जिक्र है, जिन्हें अगर सही दिशा में रखा जाए तो घर का माहौल शांत और सकारात्मक रहता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार घर में कौन सी मूर्तियां रखने से शुभ फल मिलते हैं।

1. हाथी की मूर्ति- सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है

naidunia_image

फेंगशुई में हाथी की मूर्ति को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और सौभाग्य आता है। आप घर में लकड़ी, धातु या क्रिस्टल से बनी हाथी की मूर्ति रख सकते हैं – तीनों प्रकार की मूर्ति शुभ मानी जाती है।

2. लाफिंग बुद्धा- सुख-समृद्धि लाता है

naidunia_image

फेंगशुई के अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि आती है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है।

साथ ही बच्चों के स्टडी रूम या ड्राइंग रूम में लाफिंग बुद्धा रखने से भी घर में सौभाग्य बढ़ता है और सकारात्मक माहौल बना रहता है।

3. कछुए की मूर्ति- धन संबंधी परेशानियां दूर करती है

naidunia_image

फेंगशुई में कछुए को धन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।

अगर आप अपने घर की उत्तर दिशा में कछुए की मूर्ति रखते हैं तो धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

4. ध्यान रखने योग्य बातें

  • फेंगशुई के अनुसार मूर्ति रखते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
  • कभी भी टूटी हुई मूर्तियां न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
  • मूर्तियों का आकार ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए, अन्यथा सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।
  • मूर्तियों को हमेशा साफ जगह पर रखें और उनके आसपास के क्षेत्र को समय-समय पर धूल रहित रखें।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App