लातेहार: लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई.
जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को एक अलग ऊंचाई दी और देश के विकास को गति दी तथा पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश को अलग देश बनाया. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।
मौके पर पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुंजर उराँव, महिला जिला अध्यक्ष अनिता देवी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मोती उराँव, वाजिद अंसारी, हसमद अंसारी, फूलचंद यादव, पूर्णचंद यादव, इमरान अंसारी, सुनीता देवी, मनोज पासवान, ज्योति प्रकाश दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे।



