वैदिक ज्योतिष के अनुसार दिसंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। कई बड़े ग्रह अपनी चाल (Grah Gochar Dec 2025) बदलने जा रहे हैं. अगले महीने की शुरुआत और समाप्ति दोनों चंद्रमा के राशि परिवर्तन के साथ होगी। इसके अलावा बुध दो बार गोचर करेगा। गुरु, सूर्य, शुक्र और मंगल की चाल में बदलाव होंगे। इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। यह समय किसी के लिए नकारात्मक तो किसी के लिए सकारात्मक साबित होगा।
बुध का पहला पारगमन 6 दिसंबर को होने जा रहा है। इस दिन ग्रहों के राजकुमार वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 29 दिसंबर को बुध धनु राशि में गोचर करेगा। 5 दिसंबर को ज्ञान के दाता और देवताओं के गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 7 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेगा। 16 दिसंबर को सूर्य देव भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 20 दिसंबर को शुक्र भी इसी राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ग्रहों की इस चाल से कई राशियों को फायदा होगा. यह समय जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। सफलता और सुख-समृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानते हैं किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ-
धनु
धनु राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। शुक्र, सूर्य, बुध और मंगल की विशेष कृपा रहेगी। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। विदेश यात्रा भी कर सकेंगे। जीवन में खुशियां आएंगी. जिसके कारण भविष्य में आप इस दौरान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। धन में भी वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। कमाई के नए रास्ते बन सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर भी ग्रहों की विशेष कृपा होने वाली है। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। करियर में आपको कई मौके मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि की भी संभावना है। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. आप पैसा बचाने में सफल रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
वृश्चिक
ग्रहों की ये चाल वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी शुभ साबित होगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी. सफलता की प्रबल संभावना रहेगी। प्रमोशन की खबर मिल सकती है. सैलरी भी बढ़ेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थयात्रा की भी संभावना है। निवेश पर लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। करियर के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार का विस्तार होगा, मुनाफा भी बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
(अस्वीकरण: यह लेख ज्योतिषीय गणना और मान्यताओं सहित विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों की कोई गारंटी नहीं देता है। न ही इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता है।)



