धनबाद विधायक राज सिन्हा: धनबाद विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक चुना गया. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. 22 नवंबर को विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जायेगा.



