26.2 C
Aligarh
Wednesday, November 19, 2025
26.2 C
Aligarh

उत्कृष्ट विधायक चुने गये धनबाद विधायक राज सिन्हा, विधानसभा स्थापना के दिन होंगे सम्मानित


news11 भारत

रांची/डेस्क: धनबाद विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के आवास पर हुई विधायकों की बैठक में राज सिन्हा के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गयी.
विधानसभा के स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट विधायक राज सिन्हा को सम्मानित किया जायेगा. आपको बता दें कि 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस है.

स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो के आवास पर हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक नवीन जयसवाल, विधायक रामचन्द्र सिंह मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर बनेंगे उपमुख्यमंत्री

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App