16.2 C
Aligarh
Monday, November 17, 2025
16.2 C
Aligarh

ठंड बढ़ने के बावजूद प्रशासन अभी भी अलाव और कंबल बांट रहा है.


महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड में बढ़ती कड़ाके की ठंड ने आम लोगों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है. लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है.

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच राहगीर कांपने को मजबूर हैं। आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। बुजुर्गों व गरीबों के लिए हर वर्ष होने वाला कंबल वितरण अभियान भी अब तक शुरू नहीं हो सका है. इसके चलते जरूरतमंद लोग सर्द हवाओं के बीच बिना किसी सहारे के रात गुजारने को मजबूर हैं।

ठंड का असर बच्चों पर भी साफ दिख रहा है. बढ़ती ठंड के कारण छात्र-छात्राओं को सुबह स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्कूलों में स्वेटर वितरण की प्रक्रिया भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करे और बुजुर्गों व छात्रों के लिए कंबल व स्वेटर का वितरण प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाये, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App