धर्म डेस्क: हिंदू परंपरा में विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त (Shubh Vivah Muhurat 2025) का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान विवाह समेत कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। चातुर्मास समाप्त होने के बाद ही विवाह का शुभ समय दोबारा शुरू होता है।
साल 2025 में नवंबर और दिसंबर महीने में शादी के लिए ज्यादा तारीखें उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि जल्द ही खरमास शुरू होने वाला है। खरमास शुरू होते ही विवाह, गृहप्रवेश और अन्य शुभ कार्य पूरी तरह से वर्जित माने जाते हैं।
खरमास कब लगता है?
जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास शुरू हो जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दौरान विवाह, गृहप्रवेश और मुंडन जैसे शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है।
खरमास 2025: प्रारंभ और समाप्ति
इस साल धनु संक्रांति 16 दिसंबर को पड़ेगी और इसी दिन से खरमास शुरू हो जाएगा. यह अवधि 14 जनवरी 2026 तक रहेगी.
नवंबर 2025 का विवाह मुहूर्त (नवंबर विवाह मुहूर्त 2025)
16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर
दिसंबर 2025 का विवाह मुहूर्त (दिसंबर विवाह मुहूर्त 2025)
1, 4, 5, 6 दिसंबर
पूजन मंत्र
- ॐ सूर्याय नमः।
- ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य प्रचोदयात्।
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्यं सहस्रकिरणराय मनोवांछित फल देहि स्वाहा।
- ॐ अहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, ग्रहानार्घ्य दिवाकरः।
ये भी पढ़ें- खरमास 2025 तिथि: कब मनाया जाएगा खरमास? जानिए तारीख, नियम… शुभ कार्यों से पहले करें ये जरूरी काम
अस्वीकरण: इस लेख में उल्लिखित उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। यहां इस आर्टिकल फीचर में जो लिखा गया है, नईदुनिया उसका समर्थन नहीं करता। इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/किंवदंतियों से एकत्रित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य या दावा न मानें और अपने विवेक का प्रयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।



