धर्म डेस्क. आज का राशिफल 17 नवंबर 2025 आपको अपने दिन की परिस्थितियों, अवसरों और चुनौतियों की दिशा को समझने में मदद करेगा। आज का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ लेकर आएगा तो कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत होगी।
कार्यक्षेत्र में बदलाव, आर्थिक लाभ, रिश्तों में सुधार, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव और नए अवसर के संकेत सभी राशियों में अलग-अलग दिखाई देंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से पता चलता है कि आज कई लोगों को नया काम शुरू करने में सफलता मिलेगी, तो कुछ को विवाद, मतभेद और आर्थिक सावधानी का सामना करना पड़ सकता है।
मेष – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मौसम के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपनी वाणी का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आज कोई नया काम शुरू करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शुभचिंतकों आदि से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा के योग हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। किसी पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा. आप अपनी पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति का आगमन होगा।
मिथुन- आज आपका दिन परेशानियों और उलझनों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ विवादों के कारण परेशानियां देखने को मिलेंगी। कोई भी नया काम सोच-समझकर ही शुरू करें। आर्थिक दृष्टि से स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां देखने को मिलेंगी। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा।
कर्क- आज का दिन बहुत अच्छा है। कार्यस्थल पर नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की भूमिका मिल सकती है। हालाँकि किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करना उचित नहीं है। हर पहलू को समझकर आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना रहेगी।
सिंह- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी नए काम में बड़ा निवेश करने का विचार हो सकता है, जो फायदेमंद रहेगा।
कन्या- आज दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रहेगी. किसी प्रियजन की हानि से परिवार दुखी रहेगा। मन में आकस्मिक चिंता बनी रहेगी. कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। किसी से विवाद से दूर रहें। मन परेशान रहेगा।
तुला- आज का दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर नए लोगों से मुलाकात होगी। जमीन संबंधी कार्यों में निवेश करने का विचार आ सकता है। आपको किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार में किसी प्रियजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
वृश्चिक- आज का दिन सामान्य है। लम्बे समय से चली आ रही ख़राब सेहत से राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर कुछ कार्यों में विलंब होगा। आर्थिक तौर पर आज आपको किसी करीबी की मदद लेनी पड़ सकती है। बैंक आदि के कार्यों में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से परेशानी हो सकती है।
धनु- आज का दिन समस्याओं को सुलझाने में बीतेगा। आपको कुछ पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। नये घर या वाहन के योग हैं। आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
मकर- आज दिन अच्छा है, लेकिन कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। आज कोई नया काम शुरू न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अपने रहस्य किसी से साझा न करें। प्रशासनिक क्षेत्र से राहत मिल सकती है।
कुंभ- आज का दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। किसी नए काम के लिए आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। पत्नी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार में सौहार्द्र बढ़ेगा।
मीन- आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यवसाय में शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ परेशानियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि विवाद से दूर रहें।



