रामगढ़: दोहाकातु प्रमुख कलावती देवी के बहनोई विजय कुमार मुंडा कल अपने घर दोहाकातु लौट रहे थे, तभी उरबा गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.
मौके पर मृतक के बड़े भाई संजय मुंडा, रामगढ़ जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो, कुंदरू कला मुखिया किशुन राम मुंडा, विसुत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, अनिल, सुरेंद्र, कोलेश्वर, रूपलाल बेदिया और मृतक के परिजन मौजूद थे. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।



