15.9 C
Aligarh
Sunday, November 16, 2025
15.9 C
Aligarh

पंच परिवर्तन: RSS शुरू करेगा गृह संपर्क अभियान

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, लोकजनता: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (ज्वाइन आरएसएस) की ओर से रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पीओसीटी सभागार में समाज जागरण में पंच परिवर्तन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे, श्याम त्रिपाठी और ज्वाइन आरएसएस के प्रांत प्रमुख अजय जोशी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

इस अवसर पर पत्रकारों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे ने पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी आचरण एवं नागरिक कर्तव्य विषय पर विस्तार से चर्चा की. डॉ. अशोक दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो गये हैं. शताब्दी वर्ष में संघ कार्यकर्ता पंच परिवर्तन के मुद्दे पर समाज के बीच जायेंगे. इस दौरान संघ कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे. संघ ने महानगरों से लेकर सुदूर गांवों तक सभी स्थानों और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। डॉ. अशोक दुबे ने पंच परिवर्तन के विषय को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। कार्यक्रम संयोजक अजय जोशी ने बताया कि शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ संगठन द्वारा कई आयोजनों की योजना बनाई गई है। इनमें पंच परिवर्तन विषय पर यह कार्यक्रम किया गया है. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश बाल कार्य प्रमुख आशुतोष ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश उपाध्याय एडवोकेट, बृजनंदन राजू, भाग शारीरिक प्रमुख संजय, डॉ. मयंक, सौरभ शुक्ला, श्रेयश अग्रवाल, दिवाकर सिंह व मधुकर पांडे, विजय मिश्रा मौजूद रहे।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App