24.4 C
Aligarh
Sunday, November 16, 2025
24.4 C
Aligarh

झारखंड आंदोलनकारी दामोदर महतो की पुण्य तिथि में शामिल हुए विधायक जयराम महतो.


रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत

डुमरी/डेस्क: डुमरी के इसरी बाजार में झारखंड आंदोलनकारी दामोदर महतो की सातवीं पुण्य तिथि पर डुमरी विधायक जयराम महतो समेत गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो वहां पहुंचे और उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. वहीं झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया.

वहीं, जयराम महतो ने अलग झारखंड में आंदोलनकारी दामोदर महतो के योगदान को याद करते हुए कहा कि 25 वर्षों में झारखंड ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन जिस उद्देश्य से झारखंड अलग राज्य बना था, आज वह उससे कोसों दूर है. इसे लेकर उन्होंने कहा है कि राजनेताओं में दूरदर्शिता की कमी है. जिसके चलते उन्होंने कहा कि राज्य के विकास की गति वैसी नहीं हो पाई है जैसी होनी चाहिए. इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने तेलंगाना राज्य का नाम लिया और कहा कि झारखंड के बाद तेलंगाना अलग हो गया लेकिन आज तेलंगाना की जीडीपी टॉप 5 में बनी हुई है. लोगों को संबोधित करते हुए गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने बिहार से झारखंड राज्य को अलग करने के आंदोलन में दामोदर महतो के सहयोग को याद करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था, वह आज खत्म हो गया है. वह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का झारखंड बनने का सपना पूरा नहीं हुआ है. आज राज्य में बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार के मुद्दे को झारखंड के विकास में बड़ी बाधा बताया गया है. साथ ही उन्होंने राज्य की जनता से सड़कों पर उतरकर लड़ने को कहा है. लंबोदर महतो ने कहा कि आज पूरे राज्य की जनता भ्रष्टाचार की चक्की में पिस रही है. मौजूदा राज्य सरकार के विधानसभा चुनाव हुए 11 महीने हो गए हैं, लेकिन अब तक लंबोदर महतो ने राज्य सरकार पर 12 बड़े घोटालों का आरोप लगाया है. जिसमें उन्होंने टेंडर घोटाला, जीएसटी घोटाला, वन भूमि घोटाला का जिक्र किया है. उन्होंने राज्य की जनता से इसके खिलाफ अभियान चलाने का आग्रह किया और कहा कि जब तक राज्य की जनता इसके लिए संघर्ष नहीं करेगी, राज्य का विकास संभव नहीं होगा. कार्यक्रम में दामोदर महतो की पत्नी यशोदा देवी ने दामोदर महतो और बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

जहां यशोदा देवी ने वर्तमान सांसद एवं विधायक से दामोदर महतो की सातवीं पुण्य तिथि पर इसरी बाजार चौक पर प्रतिमा लगाने का आग्रह किया है. कार्यक्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, यशोदा देवी, अनुप पांडे, छक्कन महतो, प्रदीप मंडल, भोला सिंह, प्रियंका शर्मा, अलाउद्दीन अंसारी, मिश्रीलाल महतो, जीतेंद्र महतो, प्रदीप महतो, दीपक महतो, मोतीलाल महतो, पप्पू महतो, शंभु महतो, दुलारचंद महतो, दिलचंद महतो समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कोडरमा में चंद्रवंशी समाज ने मनाया 25वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App