अम्बर कलश तिवारी/न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने सभी को झारखंड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि सभी झारखंडवासियों को राज्य के निरंतर विकास और प्रगति के लिए प्रयास करना चाहिए.
उपायुक्त ने कहा कि झारखंड निर्माण के 25 वर्ष पूरे हो गये हैं. प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, सुंदर और समृद्ध झारखंड हम सभी को गौरवान्वित करता है। हम सभी को अपने महान और संघर्षशील पूर्वजों से समृद्ध संस्कृति, भाषा और सभ्यता विरासत में मिली है। इसलिए इसे संरक्षित करना झारखंड के हर नागरिक की जिम्मेदारी है.
यह भी पढ़ें: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में स्टील गेट समेत 10 पूजा समितियों को पुरस्कृत किया गया.



