ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। रत्न ग्रहों को उसी प्रकार प्रभावित करने का काम करते हैं जिस प्रकार ग्रह और नक्षत्र हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। जीवन में शुभता सुनिश्चित करने और सकारात्मक परिणाम पाने के लिए कुछ रत्न धारण किए जा सकते हैं।
रत्न शास्त्र में 9 प्रमुख रत्नों और 84 उपरत्नों का उल्लेख किया गया है। इन्हीं में से एक है मोती जिसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे अंगूठी या माला के रूप में पहना जा सकता है। राशि के अनुसार जो भी रत्न हो उसे पहनना सही माना जाता है। आज हम आपको उस मंत्र के बारे में बताएंगे जिसे मोती पहनते समय आपको पढ़ना चाहिए।
मोती धारण करते समय मंत्र का जाप करें
मोती चंद्रमा से संबंधित रत्न है और इसे सोमवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है। जिस तरह चंद्रमा शीतल और सौम्य होता है, उसी तरह मोती भी व्यक्ति को शांत व्यक्तित्व देने का काम करता है। सोमवार का संबंध भगवान शिव से है और जो लोग मोती पहनते हैं उन पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
कैसे पहनना है
- मोती पहनने से पहले उसे गंगा जल और दूध से शुद्ध करना बहुत जरूरी है।
- इसे शुद्ध करने के बाद धारण करते समय ॐ सोम सोमाय नमः का जाप करें।
- इस मंत्र के अलावा ॐ चन्द्राय नमः का जाप करें.
- मोती पहनते समय आपको इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
- ध्यान रखें कि इसे हमेशा दाहिने हाथ की छोटी उंगली में ही पहनना चाहिए।
कौन पहन सकता है
व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार ही कोई रत्न धारण करना चाहिए। शास्त्रों की माने तो यह मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए शुभ माना गया है। इन लोगों के जीवन में इस रत्न का प्रभाव साफ दिखाई देता है। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।
इसे किसे नहीं पहनना चाहिए?
यह जानना भी जरूरी है कि मोती किसे नहीं पहनना चाहिए क्योंकि बिना जाने मोती पहनने पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। शास्त्रों के अनुसार वृष, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को भूलकर भी मोती नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जबरदस्त लाभ होगा
मोती पहनने के कई फायदे हैं। यह कुंडली में मौजूद चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने का काम करता है। यह उन लोगों के लिए बहुत शुभ है जो हमेशा गुस्से में रहते हैं क्योंकि इससे मानसिक शांति मिलती है। जो लोग भावनात्मक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं वे इसे पहन सकते हैं।
डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के आधार पर दी गई है. एमपी ब्रेकिंग न्यूज यह दावा नहीं करता कि ये सत्य और सटीक हैं।



