15.4 C
Aligarh
Sunday, November 16, 2025
15.4 C
Aligarh

केरेडारी के जोरदाग में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती


अवधेश/न्यूज़ 11 भारत

कैबिनेट/डेस्क: जयंती समारोह के अवसर पर केरेडारी प्रखंड के पचाड़ा पंचायत के जोरदाग मुंडा टोली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये. इस मौके पर जन प्रतिनिधियों ने उनकी साहसिक जीवनी रखी. प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि समाज के विकास के लिए बिरसा मुंडा के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा.

सेवानिवृत्त पंचायत शिक्षक सुरेश रजक ने कहा कि बिरसा मुंडा का पूरा जीवन संघर्ष के बीच बीता, गरीबी झेलने के बावजूद उन्होंने समाज को आईना दिखाने का काम किया. यही कारण है कि स्थापना दिवस पर झारखंड के सभी लोग उन्हें याद करते हैं. जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कलाकारों ने भगवान बिरसा मुंडा और झारखंड राज्य की सुंदरता से संबंधित झांकियां और नाचते झूमर प्रस्तुत किये.

कार्यक्रम का संचालन अनिल मुंडा ने किया. इस अवसर पर मुखिया सुनीता, वार्ड सदस्य कन्हाय माली, कालो राम, रामकुमार साव, अखिलेश पासवान, सुरेश मुंडा, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुरेश रजक बिरसा मुंडा, समिति अध्यक्ष बिट्टू कुमार, सचिव कमलेश कुमार कोषप्रकाश भुइयां नीरज गुंडा, बब्लू मुंडा, कैलाश मुंडा, अजय मुंडा, लखन गुंडा, नरेश मुंडा, संजय मुंडा, लखन मुंडा, सुनील मुंडा, उमेश मुंडा, मुकेश मुंडा, धीरू गुंडा, संतोष महतो, दिलीप महतो, गिरधारी साव, रवि महतो, अनिल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे. मुंडा, बिदु मुंडा, विनोद मुंडा, राजेश मुंडा ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर खूंटी में बीजेपी का विशाल जुलूस निकला.

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App