पीतांबरपुर पलामू: प्रखंड कार्यालय सभागार में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के साथ 25वां झारखंड स्थापना दिवस आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा, मनरेगा बीपीओ चन्द्रशेखर कुमार, सांसद प्रतिनिधि चतुर्गुन राम, दारूडीह मुखिया बिगन महतो, ग्राम सेवक उमा देवी ने सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर तथा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. आप यह खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में झारखंड राज्य को अलग करने की मांग करने वाले 33 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया.
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा ने कहा कि आज ही के दिन झारखंड को बिहार से अलग हुए 25 वर्ष हो गये और आज हम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं जबकि झारखंड राज्य के विकास में सभी की भागीदारी जरूरी है. मौके पर नाजिर उत्कर्ष कुमार, रोजगार सेवक अख्तर हुसैन, उपमुखिया अनिल मेहता, पंचायत सचिव अनामिका कुमारी, ममता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, जनसेवक ज्योति रानी, कांति मिंज समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.



