25 C
Aligarh
Saturday, November 15, 2025
25 C
Aligarh

पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं.


न्यूज11भारत
रांची/डेस्क:
हर साल 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है. साल 2000 में बिहार से अलग होकर बना यह राज्य आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर देश के कई शीर्ष नेताओं ने राज्य की जनता को बधाई दी है.

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातीय गौरव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला यह राज्य देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा की वीर भूमि साहस, संघर्ष और स्वाभिमान के इतिहास से भरी हुई है. उन्होंने सभी झारखंडवासियों के उज्ज्वल भविष्य, प्रगति और समृद्धि की कामना की।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा कि प्राकृतिक संपदा और आदिवासी विरासत से समृद्ध झारखंड ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से राज्य और जनता की प्रगति की कामना की.


झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान ने आदिवासी समाज को एक नई पहचान दी है. उनकी शहादत सदैव प्रेरणा देती रहेगी। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि धरती अमर रहे, भगवान बिरसा मुंडा. उन्होंने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए झारखंड की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की. जयंती और राज्य स्थापना दिवस के जश्न के बीच सोरेन का यह संदेश लोगों में उत्साह और सम्मान की भावना को और मजबूत करता है.


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि खनिज संपदा, सांस्कृतिक विविधता और लोक परंपराओं से समृद्ध झारखंड की पहचान उसके साहस और कड़ी मेहनत में निहित है। उन्होंने प्रार्थना की कि राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचे और लोगों का जीवन अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध हो।


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि को नमन करते हुए सभी झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, विविध परंपराओं और खनिज संपदा से भरपूर यह राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़े।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने झारखंड को उसके स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राज्य सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने की कामना की।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड को विकास, समृद्धि और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की.


यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.


कई अन्य दिग्गजों ने शुभकामनाएं दीं

यह भी पढ़ें: अमेरिका में ट्रंप का बड़ा यू-टर्न! चाय-कॉफी समेत कई चीजों पर टैरिफ घटा



FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App