15.8 C
Aligarh
Saturday, November 15, 2025
15.8 C
Aligarh

आज का राशिफल 15 नवंबर 2025: शनिवार को मिथुन और कर्क समेत इन राशियों पर हनुमान जी बरसेंगे कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल


धर्म डेस्क. आज 15 नवंबर 2025 का राशिफल कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। जहां नई ऊर्जा और प्रगति के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से जूझना पड़ सकता है। ग्रहों की स्थिति का बिजनेस, नौकरी, पारिवारिक और सामाजिक जीवन हर क्षेत्र पर बड़ा असर पड़ने वाला है।

कुछ लोगों को आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के मौके मिलेंगे, वहीं कुछ लोगों को पुराने विवादों, बाधाओं और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार, नए प्रोजेक्ट, निवेश और यात्रा के भी योग हैं। कुल मिलाकर दिन मिलाजुला परिणाम देगा।

मेष- आज का दिन शारीरिक थकान और तनाव से भरा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नये कार्यों के प्रति मन में उत्साह नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों में परेशानी रहेगी। पुराने मतभेदों के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय में शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आपका मन नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा; निराश मत होइए.

वृष- आज कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, कारोबार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है. अपनी सेहत का ख्याल रखना। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ प्रशासनिक दबाव के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक समस्याएँ हल होंगी।

मिथुन राशि – आज आपको नई आशा और ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। आपके काम की सराहना होगी. पारिवारिक समस्याएँ हल होंगी। आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं.

कर्क – आज का दिन अच्छा होने वाला है, आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना रहेगी। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

सिंह- आज आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं, काम में रुकावटें आएंगी, पुराने दुश्मन हावी रहेंगे. परिवार में किसी प्रियजन का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। घर में किसी नये मेहमान का आगमन होगा। आज आपको किसी नये प्रोजेक्ट का ऑफर मिल सकता है। आपको अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कन्या – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, हालाँकि कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियाँ आएंगी। आज कुछ प्रशासनिक समस्याएँ उत्पन्न होंगी। आपको अपने किसी जानने वाले से सावधान रहने की जरूरत है। संपत्ति संबंधी कार्यों से लाभ होने की संभावना है। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, आर्थिक सहयोग मिलेगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपके व्यवहार से जनता के बीच सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आप किसी नये कार्य या प्रोजेक्ट में भागीदार बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। नए अवसर मिलेंगे. अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं. नए वाहन और जमीन खरीदने के योग हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं. नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति संभव है। आज आपकी वाणी के प्रभाव से लोग आपके प्रशंसक बनेंगे। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु- आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा, सेहत का ध्यान रखें। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भूमि संबंधी विवाद के कारण परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। आपसी मतभेद बढ़ेंगे। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को दबाव में काम करना पड़ेगा। आज किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, नुकसान होने की आशंका है।

मकर- आज आप मानसिक रूप से तनाव और शारीरिक थकान महसूस करेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखना। पत्नी एवं बच्चों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर आज किसी से अपने मन की बात न कहें। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ- आज अचानक लाभ के योग बन रहे हैं, कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलेगा, कारोबार में रुका हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और परिवार में मतभेद दूर होंगे। आप कोई शुभ कार्य करने के बारे में सोच सकते हैं। घर पर किसी विशेष व्यक्ति का आगमन होगा। आज कार्यस्थल में बदलाव का विचार भी आपके मन में आएगा जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा।

मीन- आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, कार्यस्थल में लाभ के योग बनेंगे, आज आपको कोई नया क्षेत्र मिलेगा, सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपकी राय का प्रभाव कम रहेगा। शिक्षा संबंधी कार्यों में लाभ होगा और परिवार एवं बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App