मनोरंजन डेस्क. अक्टूबर का महीना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद महीना साबित हुआ। इस महीने में एक-दो नहीं बल्कि सात जानी-मानी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इनमें 74 साल के सतीश शाह से लेकर महज 35 साल के पंजाबी सिंगर-एक्टर राजवीर जवंदा तक शामिल हैं।
1.सतीश शाह
25 अक्टूबर को दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सतीश शाह के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।
2. राजवीर जवंदा
8 अक्टूबर को पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। हादसे के बाद वह कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहे, लेकिन 21 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
3. वरिंदर सिंह
राजवीर की मौत के अगले ही दिन 9 अक्टूबर को एक्टर और बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह का निधन हो गया. बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
4. पंकज धीर
15 अक्टूबर को ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता पंकज धीर ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अंतिम सांस ली।
5. असरानी
शोले फेम एक्टर असरानी का 20 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन निधन हो गया. उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और फैंस दोनों सदमे में हैं.
6. ऋषभ टंडन
अभिनेता-गायक ऋषभ टंडन का 22 अक्टूबर को निधन हो गया। बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है.
7. पीयूष पांडे
मशहूर ऐड गुरु पीयूष पांडे का 24 अक्टूबर को निधन हो गया। अगले दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए।



