अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत
बुंडू/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) केंद्रीय कमेटी ने रांची जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंड कमेटियों के पुनर्गठन की औपचारिक घोषणा कर दी है. रांची जिला संयोजक मंडल की अनुशंसा पर जारी इस आदेश के तहत बुंडू और तमाड़ प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों का गठन किया गया.
बुंडू प्रखंड समिति:
- अध्यक्ष: कालेश्वर मुंडा
- उपाध्यक्ष: जीमल अंसारी, श्री सीतानाथ महतो, श्री बिरसा मुंडा
- सचिव: प्रेमा यादव
- सह सचिव: अमजद अंसारी, श्री हीरा मुंडा
- कोषाध्यक्ष: शक्ति पद मुंडा
तमाड़ प्रखंड समिति:
- अध्यक्ष: सुरेश महतो
- उपाध्यक्ष: विन्दे मुंडा, जिकरुल्लाह अंसारी, श्रीमती। संगीता टोपनो, धुचू तिर्की, राजेंद्र महतो, श्रीमती.
- सचिव: सुनील तिर्की
- सह-सचिव: सुश्री श्वेता गाधी
- कोषाध्यक्ष: बिरसा मुंडा
- तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने दोनों नवगठित प्रखंड कमेटियों के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा की यह नई टीम जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करेगी। पार्टी के सिद्धांतों, जनहित के मुद्दों और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए सभी पदाधिकारी एकजुटता से काम करें। जन समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें- यही मेरी अपेक्षा है।”
विधायक ने यह भी कहा कि आने वाले समय में तमाड़ और बुंडू क्षेत्र संगठनात्मक रूप से राज्य में मिसाल कायम करेगा.
यह भी पढ़ें: लातेहार जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले गिरफ्तार



