न्यूज11इंडिया
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला है. वहीं, बिहार चुनाव में उनकी वोटिंग की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन पर तंज कस रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कुछ अकाउंट्स में कहा गया, “विडंबना देखिए, वह बिहार में रहते हैं, झारखंड सरकार में मंत्री हैं। वह मलाई खा रहे हैं, झारखंड मुक्ति मोर्चा को बिहार में कोई मूल्य नहीं मिला, फिर भी वह झारखंड सरकार में मंत्री हैं। कहां है हमारी स्थानीय नीति, जो हेमंत सोरेन छाती पीटकर कहते हैं कि 1932 की खतियान आधारित समिति को लागू करेंगे। झारखंड में भी एसआईआर होना चाहिए।”
ये भी पढ़ें- ब्रेकिंग: हज़ारीबाग़ भूमि घोटाला मामले में आईएएस विनय कुमार चौबे गिरफ्तार, एसीबी कांड संख्या 11/2025



