25.5 C
Aligarh
Tuesday, November 11, 2025
25.5 C
Aligarh

दिल्ली में धमाके के बाद पूरी दुनिया ने जताया दुख, श्रीलंका, मालदीव और नेपाल ने कहा- दुख की घड़ी में हम भारत के साथ.

कोलंबो/काठमांडू. श्रीलंका, मालदीव और नेपाल ने मंगलवार को भारत की राजधानी दिल्ली में हुए विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से चल रही कार में जोरदार विस्फोट हुआ.

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”दिल्ली में कल रात हुए विस्फोट की खबर से बहुत दुःख हुआ। श्रीलंका भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। हमारी संवेदनाएं उन सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं,

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि वह विस्फोट में लोगों की मौत से बेहद दुखी हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ”हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मालदीव इस कठिन समय में भारत के लोगों और सरकार के साथ खड़ा है,

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने शोक जताते हुए कहा, ”मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में नेपाल भारत के साथ एकजुट है,

श्रीलंकाई विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने भी भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ”कल रात दिल्ली में हुए विस्फोट से बहुत दुखी हूँ। श्रीलंका भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। हमारी संवेदनाएं उन सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं,

श्रीलंका में विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि सभी को आतंकवाद के इस जघन्य दुष्प्रभाव को समाप्त करने के लिए एकजुट होना चाहिए।

दिल्ली में हुए धमाके पर चीन ने जताया दुख

चीन ने मंगलवार को दिल्ली में हुए विस्फोट पर दुख जताया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, “हम इस घटना से स्तब्ध हैं।” उन्होंने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी भी चीनी नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में अब तक 12 लोगों के मारे जाने और 20 अन्य के घायल होने की जानकारी है.

यह भी पढ़ें:
व्यापार वार्ता सुलझाने भारत आ रहे हैं ट्रंप! पीएम मोदी को बताया अच्छा नेता…कहा- रूस से तेल खरीदना काफी हद तक कम

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App