धर्म डेस्क. आज का दिन कई राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा और लाभ के मौके मिलेंगे तो कुछ को स्वास्थ्य और आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा, निवेश और रिश्तों के मामले में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। धैर्य और संयम आज सफलता की कुंजी साबित होगी।
मेष- आज का दिन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई विशेष पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में सफलता के संकेत हैं। कारोबार में प्रियजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ यात्रा की संभावना है।
वृषभ- आज का दिन अत्यधिक मेहनत वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। पार्टनर से सावधान रहें, धोखा मिलने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और पारिवारिक संबंध मधुर बनाए रखें।
मिथुन- आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी प्रियजन को लेकर चिंता रहेगी। काम की अधिकता से थकान और तनाव रहेगा। कारोबार में नुकसान की आशंका है, नया काम शुरू न करें। वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं।
कर्क- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी खास काम से बाहर यात्रा पर जाना हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप बड़े फैसले ले सकते हैं।
सिंह- आज मानसिक और शारीरिक परेशानी हो सकती है. घर-परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बिजनेस में अपनों से धोखा मिलने की संभावना है। किसी अजनबी को पैसे न दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
कन्या- आज का दिन सफल रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में आर्थिक मदद मिलने से लाभ होगा। पुराने विवाद खत्म होंगे और घर में शांति रहेगी।
तुला- आज मन में बेचैनी और आर्थिक चिंता रहेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होगा। कारोबार में गिरावट महसूस हो सकती है। परिवार में अप्रिय घटनाओं के कारण माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। धैर्य बनाए रखें.
वृश्चिक- अत्यधिक भागदौड़ और तनाव के कारण शारीरिक परेशानी हो सकती है। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य बिगड़ेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात से आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
धनु- आज सेहत बिगड़ सकती है. किसी साजिश या विवाद में फंसने की आशंका है। व्यापार में हानि संभव है। संपत्ति संबंधी विवाद और मान-सम्मान में गिरावट की संभावना है। वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहें।
मकर- आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, लेकिन किसी करीबी से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि होने की संभावना है। नया कार्य या वाहन लेने से बचें। परिवार में मतभेद के कारण वाणी पर संयम रखें।
कुम्भ- दिन अच्छा रहेगा लेकिन मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट संभव है. अपने खान-पान पर ध्यान दें. व्यापार में जोखिम भरा निवेश न करें। किसी को पैसा उधार देने से बचें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। परिवार में मतभेद खत्म होंगे.
मीन- आज वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना संभव है. स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है. परिवार में दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में शत्रुओं से हानि संभव है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन मतभेद भी रहेंगे।



