24 C
Aligarh
Monday, November 10, 2025
24 C
Aligarh

झारखंड मौसम: झारखंड में शीतलहर शुरू हो गयी है! गुमला से लोहरदगा तक कई जिलों में ठंड की चेतावनी


न्यूज11भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में ठंड जोर पकड़ने लगी है. मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा में 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी आज सुबह 8:30 बजे से 12 नवंबर सुबह 8:30 बजे तक लागू रहेगी.

तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है
पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. गुमला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 10.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इसके अलावा रांची में रात का तापमान 15.2 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. खूंटी में पारा 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कोडरमा, गढ़वा और चतरा में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है.

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 की सिंगल इंजन के साथ कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

FOLLOW US

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Related Stories

आपका शहर
Youtube
Home
News Reel
App